कपास मंडी गेट के पास तैनात बड़ी संख्या में पुलिस बल।
- फोटो : Jind
सिरसा में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर धरना दे रहे किसान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का घेराव करने के लिए जींद पहुंचे थे। किसानों के आने से पहले ही उचाना को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसानों के घेराव के डर से पुलिस जब उपमुख्यमंत्री को लेकर कपास मंडी आई तो मंडी को जाने वाले सभी गेटों को बाद बंद कर दिया। पुरानी मंडी की तरफ के रास्ते पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। प्रशासन ने 11 किसानों को डिप्टी सीएम से मिलने की बात कहीं तो उन्होंने मना कर दिया। किसान नेता भारूखेड़ा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तीनों कानूनों को किसान हितैषी बता रहे हैं और वह कई दिन से मिलना चाह रहे हैं, मगर वे नहीं मिल रहे हैं।