फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ रहे गन और गंद कल्चर को खत्म करने में गायक भी निभाएं जिम्मेदारी : अन्नु सैनी

विज्ञापन
01जेएनडी34: अन्नु सैनी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। हरियाणवी गायिका अन्नु सैनी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे गन और गंद कल्चर को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। खासकर कलाकार और गायक युवाओं पर गहरा प्रभाव डालते हैं, इसलिए उन्हें ऐसे गीत तैयार करने चाहिए, जिनसे युवाओं को सकारात्मक संदेश मिले और वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। अन्नु सैनी शुक्रवार को हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित टैलेंट शो में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि सरकार भी गन और गंद कल्चर पर रोक लगाने के लिए काम कर रही है। समाज और खाप भी इन कुरीतियों को खत्म करने की मांग उठा रहे हैं। ऐसे में गायकों को भी इस मुहिम में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गायक समाज के लिए आदर्श माने जाते हैं और उनके गीतों का युवाओं पर सीधा प्रभाव पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें