फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुराना बस स्टैंड पर आज होगा श्याम वंदन महोत्सव

Fri, 08 Mar 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। श्री सांवरिया सेवा समिति जींद नौ मार्च को पुराना बस स्टैंड पर श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन करेगी। इसमें जाने माने भजन गायक कन्हैया मित्तल श्याम महिमा का गुणगान करेंगे। इसके साथ अन्य भजन गायक भी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन

इस महोत्सव को देखते हुए शहर के चौकों को सजाया गया है। श्री सांवरिया सेवा समिति के प्रधान आशीष मित्तल ने बताया कि बाबा श्याम का दरबार कोलकाता के कारीगरों ने तैयार कर रहे हैं। बाबा श्याम का 100 फुट चौड़ा व 35 फुट ऊंचा भव्य दरबार होगा। इसे बिरला मंदिर के रूप में सजाया जाएगा। बाबा श्याम का भव्य शृंगार कोलकाता के अलग अलग तरह के 101 फूलों की मालाओं से करवाया जाएगा। मुख्य द्वार को राम सेतु के रूप में तैयार किया जाएगा। संस्था शहर के चौकों को रंग बिरंगी लड़ियों से दुल्हन की तरह सजाया है। समारोह स्थल पर श्याम प्रेमियों के लिए संस्था की ओर से सेल्फी कॉन्टेस्ट भी रखा गया है। इसमें कन्हैया मितल के अलावा कोलकाता से प्रकाश मिश्रा, रामगढ़ से श्वेता अग्रवाल, समालखा से राजू हंस, जींद से नरेश भजनी और जतिन धवन अपने भजनों से अमृत वर्षा करेंगे। कार्यक्रम में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल, सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा नेता राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन व अन्य शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें