02जेएनडी10: संकट मोचन हनुमान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
जींद। अपोलो रोड स्थित संकट मोचन सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में वीरवार को धार्मिक समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हनुमान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समारोह के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा और जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम के आयोजक मुकेश शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर रुद्राक्ष मिड्ढा, अग्रवाल समाज के प्रधान राजकुमार गोयल, राजकुमार भोला, मंजीत सिंह, पवन बंसल मौजूद रहे।