फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: श्री धाम नगर ने चलाया जनसेवा अभियान, एक हजार भोजन पैकेट बांटे

विज्ञापन
17जेएनडी33- रैली स्थल के बाहर सड़क पर पुलिस कर्मियों व आमजन को राशन के पैकेट वितरित करते हुए। स
विज्ञापन
जींद। पीएम मोदी के जींद दौरे और हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर श्री धाम नगर के संस्थापक दया किशन गिल की ओर से विशेष जनसेवा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भोजन, पेयजल और जलपान की व्यवस्था की गई। श्री धाम नगर परिसर के विभिन्न ब्लॉकों में एक हजार पौष्टिक भोजन पैकेट वितरित किए गए। गर्मी को देखते हुए आयोजन स्थल पर ठंडे पानी की बोतलों और वॉटर कैंपर की व्यवस्था की गई। पुलिस कर्मियों, यातायात पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए आंतरिक पार्किंग स्थल पर विशेष जलपान उपलब्ध कराया गया। दया किशन गिल ने कहा कि जींद में देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ ऐतिहासिक उपलब्धि है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें