फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्राकृतिक खेती करने वाली संतोष देवी पर बनी लघु फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म अवॉर्ड

Fri, 02 Feb 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी36 : गांव मोहम्मद खेड़ा गांव निवासी संतोष देवी का फोटाे। संवाद
विज्ञापन
जींद। गांव मोहम्मद खेड़ा निवासी 60 वर्षीय संतोष देवी की सफलता की कहानी पर बनी लघु फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। संतोष देवी प्राकृतिक खेती करती हैं। कृषि विभाग ने इस पर एक लघु फिल्म बनाई थी। इसे देशभर में बनाई गई प्राकृतिक खेती पर आधारित लघु फिल्मों में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। संतोष देवी को 22 फरवरी को हैदराबाद में केंद्रीय कृषि मंत्री सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान (मैनेज) हैदराबाद प्राकृतिक खेती करने वालों के जीवन पर लघु फिल्म बनवाई थी। इसमें जींद के मोहम्मद खेड़ा गांव निवासी संतोष देवी की प्राकृतिक खेती को लेकर भी फिल्म बनाई गई थी। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड मिला है। मैनेज ने 22 फरवरी को अपने कार्यालय में संतोष देवी को बुलाया है, जहां पर उन्हें केंद्रीय कृषिमंत्री सम्मानित करेंगे। वहां पर मैनेज फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा कृषि मैनेजमेंट विस्तार एवं प्रबंधन संस्थान जींद के मास्टर ट्रेनर डॉ. सुभाषचंद्र ने बताया कि जिले के किसानों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे जींद का कृषि विभाग भी गौरव महसूस कर रहा है। जींद में प्राकृतिक खेती पर लोगों को प्रशिक्षित किया जाता है और काफी लोग अब इसे अपनाने लगे हैं।

01जेएनडी36 : गांव मोहम्मद खेड़ा गांव निवासी संतोष देवी का फोटाे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें