फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिठाई पर निर्माण न एक्सपायर तिथि लिख रहे दुकानदार

Tue, 19 Mar 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी17 : बिना एस्पायरी डेट लगाए मिठाई की दुकानों में रखी गई मिठाइयां। संवाद
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। 24-25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में दुकानदार अभी से मिठाई बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि होली पर दीपावली के बजाय मिठाइयों की खपत कम होती है, लेकिन आजकल त्योहारों पर मिठाई के लेन-देन का प्रचलन काफी बढ़ गया है। जिला खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वीरवार-शु्क्रवार को विभाग की टीम ने सफीदों तथा जींद में मिठाई की दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। पिछले साल अक्तूबर में एडीसी की अदालत में सात दुकानदारों की मिठाइयां सब स्टैंडर्ड की मिलने पर उन पर जुर्माना लगाया था, लेकिन दुकानदार अधिक मिठाई बेचने के चक्कर में मिलावट करने से बाज नहीं आते हैं।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से मिठाई की दुकान चलाने वाले लोगों के लिए मापदंड तय किए गए हैं। दुकानदारों को अपनी मिठाई बनाने की तारीख लिखनी होती है। लेकिन कोई भी दुकानदार इन नियमों का पालन नहीं करता है। मिठाई की एक निर्धारित एक्सपायरी डेट होती है, जिसमें कौन-सी मिठाई कितने दिन चलेगी। इसका पूरा लेखा-जोखा होता है, लेकिन दुकानदार इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में लोगाें के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
अक्तूबर में लगाया था जुर्माना
मिठाई सब स्टैंडर्ड मिलने पर अक्तूबर 2023 में एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ की अदालत ने सात दुकानदारों पर जुर्माना लगाया था। इनमें एक दुकानदार पर तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा पांच दुकानदारों पर 3 से लेकर 15 हजार रुपये तक के जुर्माने लगाए गए थे। अभी तक एडीसी की अदालत में ऐसे 12 केस लंबित हैं, जिनकी सुनवाई चल रही है। जल्द ही इन पर भी निर्णय होने वाला है।
विज्ञापन

समय-समय पर दुकानों से मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाते हैं। वीरवार-शुक्रवार को सफीदों तथा जींद में चार दुकानदारों से सात सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। यदि कोई शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। बिना शिकायत के भी रूटीन में मिठाइयों के सैंपल लिए जाते हैं। त्योहारी सीजन में सैंपलिंग तेज की जाती है। दुकानदारों को गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी कहा जाता है। -डॉ. जोगेंद्र सिंह, जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी।

18जेएनडी17 : बिना एस्पायरी डेट लगाए मिठाई की दुकानों में रखी गई मिठाइयां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें