फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संस्था में जिन दुकानदारों की सिक्योरिटी राशि जमा नहीं, उन्हें देने होंगे डेढ़ लाख

Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिन दुकानदारों ने छोटूराम किसान शिक्षा समिति की दुकानें किराए पर ले रखी थी, जिन पर संस्था ने अब ताला लगा दिया है, उनका विवाद सोमवार को सुलझ गया। उचाना के एसडीएम गुलजार मलिक की अध्यक्षता में समिति एडहॉक सदस्यों व दुकानदारों के साथ लघु सचिवालय के काॅन्फ्रेंस हाॅल में बैठक हुई। जिन दुकानदारों ने पहले संस्था के पास सिक्योरिटी राशि जमा करवा रखी है, वह अपनी सिक्योरिटी राशि की रसीद दिखाकर किराए में बढ़ोतरी के नए एग्रीमेंट के साथ दुकान खोल सकते हैं।
विज्ञापन




छोटूराम किसान शिक्षा समिति शहर में जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छोटूराम किसान कॉलेज तथा जाट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलाती है। इन तीनाें संस्थाओं की 100 के आसपास दुकानें हैं। काफी लोगों ने समिति से दुकान किराए पर लेकर आगे अन्य लोगों को किराए पर दे दी और इसके बदले लाखों रुपये ले लिए। जिन दुकानों का एग्रीमेंट खत्म हो गया, समिति ने उन दुकानों पर ताले लगा दिए। इससे विवाद बढ़ गया। सोमवार को उचाना के एसडीएम गुलजार मलिक, छोटूराम किसान शिक्षा समिति की एडहॉक कमेटी तथा दुकानदारों के बीच लघु सचिवालय में बैठक हुई। निर्णय लिया कि सिक्योरिटी राशि जमा करवा चुके दुकानदार रसीद दिखाकर और किराए में 20 प्रतिशत वृद्धि के साथ अपनी दुकान खोल सकते हैं। जिन दुकानदारों के पास कोई सिक्योरिटी राशि जमा करवाने की रसीद नहीं है, वह डेढ़ लाख रुपये सिक्योरिटी राशि तथा 20 प्रतिशत किराए में वृद्धि का नया एग्रीमेंट बनवाकर दुकानें खोल सकते हैं। सभी ने इस पर सहमति जताई। अब समिति के साथ यह दुकानदार नया एग्रीमेंट करें। जिन दुकानों का एग्रीमेंट अगले महीने खत्म होगा, उनके साथ भी यही नियम लागू किया जाएगा।
बॉक्स
25 में 15 दुकानदारों के पास नहीं रसीद
फिलहाल 25 दुकानें हैं, जिन पर समिति ने ताला लगाया गया। इनमें से 15 दुकानदार ऐसे हैं, जिनके पास सिक्योरिटी राशि जमा करवाने की कोई रसीद नहीं है। इसके अलावा इनमें से 10 दुकानदार ऐसे हैं, जिन्होंने किसी अन्य से दुकान किराए पर लेकर उनको सिक्योरिटी राशि दी हुई है। ऐसे में अब इन दुकानदारों पर दोहरी मार पड़ेगी।
विज्ञापन

बॉक्स
बैठक में एडहॉक कमेटी सदस्यों तथा दुकानों के बीच बातचीत हो गई है। जिन दुकानदारों के पास सिक्योरिटी राशि की रसीद होगी, चाहे वह पांच हजार रुपये की हो, उनसे दोबारा सिक्योरिटी राशि नहीं ली जाएगी। जिनके पास रसीद नहीं है, उनको डेढ़ लाख रुपये सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी। इसके अलावा 20 प्रतिशत किराए में भी वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

-गुलजार मलिक, एसडीएम, उचाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें