फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परचून की दुकान पर अवैध शराब बेचते दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सदर थाना पुलिस ने गांव किनाना में रामनिवास को 17 बोतल अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 23 जुलाई को सीआरएसयू पुलिस चौकी की टीम हेड कांस्टेबल अविनाश के नेतृत्व में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव किनाना निवासी रामनिवास अपनी परचून की दुकान पर अवैध देसी शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी। दुकान के बाहर रखे पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर ठेका मार्का की 17 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब रखने या बेचने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें