नरवाना। बाबा कुंडी क्षेत्र में जूतियों की दुकान में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके कारण दुकान में रखीं हजारों रुपये कीमत की जूतियां व कच्चा सामान जल गया। आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देख दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आगजनी पर काबू नहीं पाया गया।
इस दौरान सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर आई और आगजनी पर काबू पाया। दुकान संचालक रामचंद्र ने बताया कि आग के कारण उसकी दुकान पूरी तरह से जल गई है। इसमें हजारों रुपये का तैयार व कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया।