फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दनौदा गांव की बेटी शिल्पा नैन ने खेलो इंडिया में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
शिल्पा को सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नरवाना। खेलो इंडिया में दनौदा गांव की बेटी शिल्पा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। शिल्पा ने यह गोल्ड मेडल 49.82 मीटर दूर भाला फेंक कर हासिल किया। शिल्पा के चाचा व कोच राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिल्पा हैंडबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुकी हैं, लेकिन उसने हैंडबॉल को छोड़कर एथलेटिक खेलों में रुचि दिखाई और अब खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल जीतकर अपने अभ्यास का परिणाम भी देश के सामने प्रदर्शित किया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता उड़ीसा के भुवनेश्वर शहर में खेली गई, जिसमें देश के भिन्न-भिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि ने शिल्पा को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिल्पा सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा की छात्रा रह चुकी है। इस दौरान हैंडबॉल में भी शिल्पा ने कई मेडल जीत अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन किया। सरस्वती स्कूल के प्राचार्य देवी सिंह ने कहा कि गांव में पहुंचने पर शिल्पा का भव्य स्वागत किया जाएगा, ताकि दूसरी लड़कियों को इससे प्रेरणा मिले और वह भी खेलों में अपने देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें