फोटो 2 नरवाना। छात्र शेख अशफ़ाक़ हुसैन। स्रोत परिजन।
नरवाना। शहर के पूर्व छात्र शेख अशफाक हुसैन ने स्वाध्याय और शिक्षकों के मार्गदर्शन से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में प्रवेश पाए हैं। उन्होंने 2024-25 में 12वीं की परीक्षा 90 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की। अशफाक ने जेईई मेन्स में 99.6 फीसदी और जेईई एडवांस में अखिल भारतीय रैंक 4691 हासिल की। अन्य पिछड़ा वर्ग से होने पर भी उन्होंने सामान्य श्रेणी में परीक्षा दी। उन्हें स्कूल के सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से तैयारी की रणनीति और अध्ययन के अनुभव साझा किए। अशफाक ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर मेहनत और स्वयं पर विश्वास से बिना कोचिंग के भी सफलता मिलती है। विद्यालय निदेशक कृष्ण अरोड़ा और ज्योति अरोड़ा ने इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया।