फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 सितंबर को आयोजित होगा शंख प्रक्षालन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय, जिला एवं जोन स्तर के अधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में 20 सितंबर को शंख प्रक्षालन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संस्थान के पदाधिकारियों के अनुसार शंख प्रक्षालन योग की महत्वपूर्ण शुद्धि क्रिया है, जिसे पेट की वैज्ञानिक विधि से सफाई के रूप में जाना जाता है। इसमें प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में निर्धारित आसनों और प्रक्रिया के माध्यम से पाचन तंत्र की सफाई कराई जाती है। कार्यक्रम में केवल वही साधक भाग ले सकेंगे, जो कम से कम एक सप्ताह पहले भारतीय योग संस्थान से जुड़कर नियमित योगाभ्यास करेंगे। पेट की सफाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साधकों को घी मिश्रित मूंग दाल की खिचड़ी खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में होने वाले खर्च को देखते हुए प्रवेश शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। बैठक में जिला संरक्षक राज सिंह, जिला प्रधान शमशेर सिंह, महिला जोन प्रधान बिमला नेहरा, पुरुष जोन प्रधान ब्रह्मजीत देशवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें