जींद। जींद ब्लॉक के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी फूल सिहं ने बताया कि जींद खंड की 51 ग्राम पंचायतों की खेती की भूमि को चालू वित्त वर्ष 2024-25 में एक वर्ष के लिए खुली बोली लगाकर पट्टे पर देने की योजना तैयार ग्राम पंचायतों और बीडीपीओ कार्यालय ने तिथिबद्ध तरीके से तैयार की है। इच्छुक व्यक्ति बोली लगाकर इस भूमि को खेती के लिए पट्टे पर ले सकते हैं।
बीडीपीओ फूल सिंह ने बताया कि खुली बोली गांव की चैपाल, राजकीय स्कूल या सार्वजनिक स्थल पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को बराह खुर्द, इंटल कलां, जाजवान, संगतपुरा, ढांडा खेड़ी ग्राम पंचायतों की 10 बजे, बरसोला व झांज खुर्द की 12 बजे, तलोडा चार बजे, झांझ कलां तीन बजे, बड़ोदी व खेड़ी तलोडा की 10 बजे, झांझ खुर्द व बरसोला की 12 बजे, झांझ कलां व लखमीरवाला तथा इंटल खुर्द गांव की शाम 3 बजे खुली बोली लगाकर पंचायत की जमीन पट्टे पर दी जाएगी। 23 अप्रैल को बहबलपुर, जीतगढ़, निडानी, जलालपुर, मनोहरपुर तथा बीबीपुर में 10 बजे, ईक्कस गांव में 12 बजे, पोकरी खेड़ी, रूपगढ़ तथा निडाना में 3 बजे, 24 अप्रैल को चाबरी, दालमवाला, घिमाना, रधाना, सिवाहा गांव में 10 बजे। सिंध्वीखेड़ा में 12 बजे, हैबतपुर, मांडो खेड़ी में 3 बजे बोली लगाई जाएगी। 25 अप्रैल को दरियावाला, ईगराह, बोहतवाला, रामगढ़, निर्जन, असरफगढ़, रामराये, जीवनपुर तथा कंडेला गांवों में 10 बजे बोली लगाई जाएगी। 26 अप्रैल को बिशनपुरा, राजपुरा, बरसाना तथा लोहचब गांव में सुबह 10 बजे, शाम 3 बजे श्रीरागखेड़ा व खरकरामजी गांवों में बोली लगाई जाएगी। 29 अप्रैल को खूंगा, कैरखेड़ी, भैंरोखेड़ा अमरहेडी गांवों में सुबह 10 बजे तथा ललित खेड़ा गांव में शाम 3 बजे बोली लगाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए कि शामलात भूमि को पट्टे पर देने के लिए संबंधित गांवों के चौकीदारों से मुनादी करवाएं। पट्टे की राशि में पिछले वर्ष की तुलना में कम से कम 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए।