06जेएनडी05: हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल रही छात्राएं पोस्टर दिखाती हुई।
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एंटी-ड्रग अवेयरनेस सेल ने लाइब्रेरी में नशीली दवाओं के प्रति जागरूकता पर पोस्टर और स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता करवाई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की शालिनी प्रथम, बीए गणित ऑनर्स से श्रुति द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वंदना तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका प्रथम, राधिका द्वितीय और साक्षी तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। संवाद