फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई परिसर में लगाए छायादार व फलदार पौधे

विज्ञापन
03जेएनडी03: आईटीआई में वन महोत्सव 2026 के तहत पौधरोपण करते हुए। स्रोत: ​शिक्षण संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जींद में वन महोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर में आम, चकरेसिया, नीम और गुलमोहर सहित विभिन्न छायादार, फलदार, औषधीय व सुगंधित पौधे लगाए गए। संस्थान के प्रधानाचार्य नरेश कुमार पांचाल ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। संस्थान प्रशासन ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने की जानकारी दी। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक केवल सिंह, मंगल सिंह, जितेंद्र सिंह, नवीन लोहान, मनदीप राज, नसीब सिंह और सोमवीर श्योकंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें