फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सत्संग भवन के पास सीवरेज ओवरफ्लो, लोग परेशान

विज्ञापन
29जेएनडी18: राजेंद्रा कालोनी गली में भरे पानी से गुजरते हुए वाहन। स्रोत कालोनीवासी
विज्ञापन
जींद। शहर की सबसे पुरानी राजेंद्रा कॉलोनी में सत्संग भवन के पास बिना बारिश के पानी जमा रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर सीवरेज ओवरफ्लो होने के बाद गली में पानी भर जाता है। कॉलोनी वासी सुमेर, जगरूप, रोबिन, सुखदेव का कहना है कि सतसंग भवन के अलावा कॉलोनी में आने-जाने वाला ये प्रमुख रास्ता है। खाटू श्याम का मंदिर भी इसी गली में निर्माणाधीन है। गली का लेबल भी कम होने के चलते जलभराव होता है। मनोज, राजू, बलजीत, सुखबीर ने कहा कि गली निर्माण की मांग भी करते आ रहे है क्योंकि जो गली का लेबल है वो सामने जो गली है उससे कम है। ऐसे में सीवरेज ओवर फ्लो होने के बाद पानी की निकासी नहीं होने से कई-कई दिनों तक पानी गली में भरा रहता है। जन स्वास्थ्य विभाग जेई पुनीत ने कहा कि सीवरेज ओवरफ्लो की यदि समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा। किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें