फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीवर ओवरफ्लो नरवाना शहर की सबसे बड़ी समस्या

Sat, 21 Sep 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
शाम को सैर के निकलने लोग पार्क में बैठकर चुनाव पर चर्चा करते हुए। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। आजकल हर तरफ विधानसभा चुनाव की ही चर्चा है। जहां पर एक-दो अधिक लोग इकट्ठे होते हैं, यही बात होती है कि इस बार कौन जीत रहा है। किसकी स्थिति कमजोर है तथा कौन से उम्मीदवार का चुनाव प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा है। इसके साथ-साथ लोग यह भी बात करते हैं कि विधायक तो बन जाएंगे, लेकिन नरवाना शहर में सीवरेज समस्या का समाधान कौन करेगा। युवाओं को रोजगार कौन देगा और यहां की सड़कों की हालत कौन सुधारेगा।
विज्ञापन


नरवाना निवासी शशि जांगड़ा, श्रीकष्ण, ओमप्रकाश ने कहा कि नरवाना में सबसे बड़ी समस्या सीवरेज ओवरफ्लो की है। अनेक कॉलोनियों क गलियों में गंदा पानी खड़ा रहता है। जरा सी बरसात होने पर चारों तरफ पानी ही पानी हो जाता है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। चुनाव के समय सभी प्रत्याशी वादे तो बहुत करते हैं, लेकिन विधायक बनने के बाद कोई वादा पूरा नहीं करता। नरवाना में रोजगार की भी बड़ी समस्या है। रोजगार के लिए यहां कोई उद्योग नहीं हैं। यहां के युवा पंजाब की तरफ रुख करते हैं। यदि नरवाना में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित कर दिया जाए और यहां पर बड़े-बड़े उद्योग लगाए जाएं तो काफी युवाओं को रोजगार मिल सकता है। नरवाना नेशनल हाईवे से कनेक्टिड है। इसके अलावा यहां पर रेलमार्ग की भी सुविधा अच्छी है।

नशे पर अंकुश लगाने की जरूरत



नरवाना विधानसभा क्षेत्र पंजाब की सीमा से लगता है। इसलिए यहां नशे का भी ज्यादा प्रभाव है। शहर की एक काॅलोनी में तो खुलेआम नशा बिकता है, लेकिन आज तक इस पर अंकुश नहीं लग पाया। युवा नशे की गिरफ्त में है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस पर प्रतिबंध भी लगाना जरूरी है। पुलिस समय-समय पर नशा तस्करों को पकड़ती रहती है, लेकिन आजतक इसको जड़ से खत्म नहीं किया जा सका है।

शाम को सैर के निकलने लोग पार्क में बैठकर चुनाव पर चर्चा करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें