फोटो-52: बहादुरगढ़ के सेक्टर दो में सीवर ओवरफ्लो होने से खुले में बह रहा दूषित पानी।
बहादुरगढ़ के सेक्टर दो में मकान नंबर 1032 के पास कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर का दूषित पानी सड़कों पर फैल रहा है। इस कारण आने-जाने में लोगों को दिक्कत हो रही है और स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बढ़ रहा है।विभाग को कई बार अवगत कराया लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
-राजकुमार अरोड़ा, सेक्टर दो, बहादुरगढ़।
फोटो-52: