फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सातवीं निशुल्क मां बनभौरी धाम यात्रा आयोजित

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। यात्रा के लिए बस में सवार सभी श्रद्धालु। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। भारत विकास परिषद केशव शाखा नरवाना के तत्वावधान में समाजसेवी राजेश सिंगला और राहुल सिंगला की ओर से अपने पिता दिवंगत किशोरी लाल सिंगला की स्मृति में सातवीं निशुल्क मां बनभौरी धाम यात्रा आयोजित की गई। पतराम नगर स्थित जैन स्थानक के पास से सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच यात्रा रवाना हुई। भारत विकास परिषद केशव शाखा के पवन सिंगला, राहुल सिंगला और ललित कुमार ने बताया कि शाखा के तत्वावधान में प्रत्येक माह चांदनी अष्टमी के अवसर पर दिवंगत किशोरी लाल सिंगला की स्मृति में यह निशुल्क यात्रा आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को मां बनभौरी धाम के दर्शन करवाना है। राजेश सिंगला और राहुल सिंगला ने बताया कि पिता की स्मृति को लोगों के दिलों में जीवंत रखने के उद्देश्य से उन्होंने सेवा कार्य के रूप में निशुल्क यात्रा शुरू करने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें