फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में डेंगू के सात नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को सात नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू के मामलों की संख्या 129 हो गई है। निर्जन गांव निवासी 35 वर्षीय युवक, नरवाना के मॉडल टाउन निवासी 15 वर्षीय किशोर, आसन निवासी 65 वर्षीय महिला, गांव सुंदरपुरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग व गीता कॉलोनी निवासी एक महिला की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है। इसके अलावा दो और लोगों की रिपोर्ट मिली है, जो डेंगू पॉजिटिव हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने कहा कि मंगलवार को सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिन घरों में डेंगू पॉजिटिव मिले हैं, उनमें फॉगिग करवा दी है। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों के रक्त के नमूने लिए गए हैं। पंचायत व नगर पालिका को आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग के लिए पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें