जुलाना। देवरड़ गांव में युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देवरड़ गांव निवासी राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ सतबीर, सोनू, राहुल, हवलदार, मोहन, बाला और शमशेर ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने राजू की शिकायत पर सतबीर, सोनू, राहुल, हवलदार, मोहन, बाला और शमशेर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद