08जेएनडी24: नागरिक अस्पताल में घायल महिला को लाते हुए परिजन। संवाद
सफीदों। हाट रोड के पास ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में ई-रिक्शा सवार चार महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने चार घायलों को नागरिक अस्पताल सफीदों व तीन को निजी अस्पताल पहुंचाया है।
घायलों की पहचान ई-रिक्शा चालक रोझला गांव निवासी चंद्रभान (60), जरीना (35), सुमित्रा (52) व कारखाना गांव निवासी पिंकी (21) के रूप में हुई है। रोझला गांव निवासी चंद्रभान ई-रिक्शा में सवारियां बैठाकर गांव लौट रहा था। जब वह हॉट रोड पर रत्ताखेड़ा मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें बैठी सवारियां सड़क पर गिरने के साथ रिक्शा के नीचे दब गईं। हादसे में ई-रिक्शा में बैठी सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार व राहगीर मौके पर पहुंच गए चार घायलों को नागरिक अस्पताल व तीन को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। गंभीरा हालत होने के घायलों को नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
08जेएनडी24: नागरिक अस्पताल में घायल महिला को लाते हुए परिजन। संवाद
08जेएनडी24: नागरिक अस्पताल में घायल महिला को लाते हुए परिजन। संवाद
08जेएनडी24: नागरिक अस्पताल में घायल महिला को लाते हुए परिजन। संवाद