जींद। जिले में शुक्रवार को डेंगू के सात नए केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 253 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार नये मरीजों में बेलरखां निवासी 15 वर्षीय किशोरी, हरिनगर निवासी 40 वर्षीय महिला, नरवाना निवासी 40 वर्षीय महिला, भारत नगर निवासी 13 वर्षीय किशोरी, सिंध्वीखेड़ा निवासी 34 वर्षीय युवक, अर्बन एस्टेट निवासी 36 वर्षीय महिला, ओमनगर निवासी 67 वर्षीय वृद्ध शामिल है। स्वास्थ्य निरिक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि जहां भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चला कर आमजन को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक कर रहा है।