फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शांति भंग करने पर सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर शांति भंग कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर शाम को पुलिस की टीम नया बस स्टैंड जींद पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर कार्रवाई कर विजय नगर निवासी हिम्मत सिंह, डिफेंस कॉलोनी निवासी अनुराग, निडानी निवासी रोहताश, राम कॉलोनी निवासी कमलदीप और चांद, शामलो कलां निवासी आशीष तथा बिशनपुरा निवासी जसबीर को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें