सफीदों। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशासन की ओर से गांव मुआना में सेवा सेतु शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने किया। करीब 200 ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली। शिविर में 19 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में पहुंचने वाले प्रत्येक नागरिक को योजनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मौके पर अजय राणा, मुआना मंडल अध्यक्ष कृष्ण खातला, सतेंद्र राणा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सक्षम भाटिया, सरपंच श्याम लाल मौजूद रहे। संवाद