26जेएनडी05-लाइब्रेरी के उद्घाटन पर हवन में भाग लेते हुए सेवा भारती के सदस्य। स्रोत संस्था
जींद। सेवा भारती ने अपोलो रोड स्थित संतोष पवन बंसल सेवा सदन में अत्याधुनिक लाइब्रेरी का शुभारंभ हवन कर किया। यह लाइब्रेरी केवल छात्राओं के लिए है। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश के लेखा प्रमुख एडवोकेट रविंद्र सिंह ने बताया कि सेवा भारती हरियाणा प्रदेश में 600 से अधिक सेवा प्रकल्पों के माध्यम से उपेक्षित व वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि सेवा भारती जींद वर्तमान में शहर में दो फिजियोथेरेपी केंद्र, दो सिलाई केंद्र, बाल संस्कार केंद्र व मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रही है। अपने समाज सेवा के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए छात्राओं के लिए लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र मालिक, सुभाष सिंह, डॉ. चंद्रदत्त शर्मा, शंकर लाल बागड़ी, अनिल मित्तल, संदीप गर्ग, राजकुमार, मंगतराम, डॉ. प्रियंका सिंधु, नीतीश गर्ग, प्रतीक काजल, बलजिंद्र, सिंगल और रेशमा सिंगला भी मौजूद रहे।