फोटो 26जेएनडी16-हांसी रोड स्थित नंदीशाला में चारा डालने पहुंचे भारत विकास परिषद वीर शाखा के सदस
जींद। भारत विकास परिषद वीर शाखा के सदस्यों ने रविवार को हांसी रोड स्थित नंदीशाला में गायों और नंदी के लिए हरे चारे की सेवा की। शाखा अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। उन्होंने कहा कि गो सेवा से देवी-देवताओं का आशीर्वाद और जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है। वर्मा ने गो माता की सेवा को महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक दायित्व बताया। सेवा उपाध्यक्ष बलजीत रेढू ने शहरवासियों से नंदीशाला में चारे की व्यवस्था के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि नंदीशाला में अक्सर हरे चारे की कमी रहती है। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंगल, सुनील सोनी, राजेंद्र सिंगला, अनिल गुप्ता, राजबीर जैन, राजेश लाला, श्रीनिवास जैन, सतीश गोयल और मनीष भी मौजूद रहे।