फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बस स्टैंड पर सर्विस रोड का काम लगभग पूरा, जल्द होगा बसों का संचालन

विज्ञापन
नए बस स्टैंड के पास बनाई गई गया सर्विस रोड। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। शहर के बाहर पांडू पिंडारा के पास बनाए नए बस स्टैंड पर सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बस स्टैंड से सफीदों रोड फ्लाईओवर की तरफ काम अधूरा रहने की वजह से अभी सर्विस रोड से बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। सर्विस रोड से बसों और अन्य वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद हादसे होने का अंदेशा कम रहेगा। जल्द ही यह दिक्कत दूर होने के बाद सर्विस रोड से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। पौने दो किलोमीटर लंबी सर्विस रोड के निर्माण पर साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत खर्च की गई है। वैसे तो सर्विस रोड के निर्माण पूरा होने की डेडलाइन सितंबर महीने तक की थी। सर्विस रोड का निर्माण कार्य समय से पहले पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 27 अक्टूबर 2020 को नए बस स्टैंड का उद्घाटन विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा व विधायक अमरजीत ढांडा ने किया था। वर्ष 2013 में पिंडारा गांव में नए बस स्टैंड की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने की थी। 2015 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समय में इस पर काम शुरू हुआ। 31 मई 2020 तक बस स्टैंड का निर्माण पूरा किया जाना था, लेकिन लाकडाउन के कारण निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका था। 32 करोड़ रुपये की लागत से नए बस स्टैंड का निर्माण करवाया गया है।
नए बस स्टैंड पर होंगी आधुनिक सुविधाएं
नए बस स्टैंड के प्रथम तल पर महाप्रबंधक कार्यालय, चालकों-परिचालकों के लिए डोर मैटरी जैसी सुविधाएं हैं। भूतल पर पुलिस पोस्ट, रेस्टोरेंट, 15 दुकानें, महिला प्रतीक्षा कक्ष बनाए गए हैं। बसें खड़ी करने के लिए 18 बूथ बनाए गए हैं। बस स्टैंड परिसर में सात एकड़ जमीन बसों के खड़ा करने के लिए छोड़ी गई है। वहीं पांच एकड़ में वर्कशाप का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन सफीदों रोड की तरफ जाते समय रास्ते में थोड़ी कमी है। निर्माण कार्य पूरा होनेे के बाद सर्विस रोड से बसों का संचालन शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

-नरोत्तम शर्मा, बस अड्डा इंचार्ज, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें