फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को कानून की जानकारी दीगिरता लिंगानुपात बड़ी समस्या : रीनू शर्मा

Tue, 17 Jun 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी03-ढांडाखेड़ी गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करते हुए स्
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत ढांडाखेड़ी गांव में सभा का आयोजन किया गया। इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर शपथ दिलाई गई और महिलाओं को पीएनडीटी (प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक) एक्ट की जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मी सुनीता और रीनू शर्मा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के कारण गिरता लिंगानुपात हमारे देश के सामने एक बहुत बड़ी सामाजिक समस्या है। इस समस्या के निदान के लिए सरकार को ही नहीं बल्कि सभी को सामाजिक दृष्टि से जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना बालिकाओं को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए बनाई गई योजना है। आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें