जींद। वरिष्ठ नागरिक परिषद के मुख्य सचिव चंद्र प्रकाश ने बताया कि आम सभा की बैठक 12 अप्रैल को जाट धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर मोहाली के न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ. इशांक गोयल व कैंसर स्पेशलिस्ट करूतिका गोयल मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में आए और इनके विचारों को सुने तथा लाभान्वित हो। सभा में परिषद की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला जाएगा और वित्तीय वर्ष 2023-2024 का लेखा-जोखा अनुमोदन हेतु प्रस्तावित किया जाएगा।