फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को नियमित स्कूल भेजें : प्राचार्य

विज्ञापन
02जेएनडी01: राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विद्या​र्थियों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए। स्रोत स
विज्ञापन
जींद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय आदर्श कॉलोनी, सफीदों मंडी में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर प्रवेशोत्सव और हवन यज्ञ आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शमशेर सिंह ने की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश मलिक ने स्कूल परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्टाफ की बैठक ली और सरकार की ओर से चलाई जा रही जनहितैषी शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मौके पर नवनीत, संतोष रानी, ममता देवी, सुनीता रानी, कमलेश, नसीब, नरेश, विनोद, विजेंद्र सिंह, कर्मपाल, अनिल कुमार लोहिया और कृष्ण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें