फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिंदू कन्या महाविद्यालय में सेल्फी विद तिरंगा गतिविधि आयोजित

विज्ञापन
13जेएनडी19: हिंदू कन्या महाविद्यालय में सेल्फी विद तिरंगा गति​वि​धि के तहत सेल्फी लेते हुए। स्र
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कैडेट्स की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को सेल्फी विद तिरंगा गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. पूनम मोर के नेतृत्व और एनसीसी सदस्य डॉ. सुषमा गर्ग के संयोजन में हुआ। गतिविधि में महाविद्यालय की करीब 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे निर्धारित हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड किया और प्रमाण-पत्र भी डाउनलोड किए। महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं, शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भी तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें