फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कॉलेज में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
फोटो 21जेएनडी14-राजकीय महाविद्यालय अलेवा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान तकनीकों का
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में महिला प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं के लिए आयोजित चार दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। इसमें जिला खेल कार्यालय जींद की जूडो कोच कुमारी ज्योत्सना प्रकाश ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य मुनीश कुमार ने की, जबकि इंचार्ज अल्पना शर्मा का मार्गदर्शन रहा। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुनेत रानी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को शारीरिक वार्मअप, सुरक्षा मुद्रा, पाम स्ट्राइक, एल्बो स्ट्राइक और नी स्ट्राइक जैसी बुनियादी तकनीकें सिखाई गईं। कलाई पकड़ने, बाल या दुपट्टा खींचने और पीछे से पकड़ने जैसी स्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें