फोटो 4 नरवाना। छात्र विशेष के साथ खड़े विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
नरवाना। सीबीएसई गेम्स की नॉर्थ जोन स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए वेदा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विशेष का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्या सिल्की ने बताया कि विशेष ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेष का चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने विशेष, उनके स्केटिंग कोच राजेश शर्मा और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के खेल कोच और समस्त शिक्षकगण ने भी विशेष को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विशेष नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।