संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशिका मलिक का भारतीय फुटबॉल टीम में कीपर के रूप में चयन हुआ है। इस पर प्रधान डॉ. अंशुल सिंगला समेत कालेज प्रशासन ने खुशी जताई है। सिंगला ने कहा कि यह कॉलेज की बड़ी उपलब्धि है। कॉलेज में पहुंचने पर खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। इससे अन्य खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने अंशिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटे से गांव से संबंध रखने वाली इस खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रधान अंशुल सिंगला व प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका मीना मलिक को भी बधाई दी। मीना मलिक ने कहा कि यह खिलाड़ी की मेहनत का फल है। इसके लिए अंशिका वर्षों से संघर्षरत थी।