जींद। कैरम बोर्ड सगठन के सचिव डॉ. जितेंद्र पाल और डायरेक्टर गौरव आसरी ने बताया कि राज्यस्तरीय कैरम बोर्ड प्रतियोगिता फरीदाबाद में 23 मई से आयोजित होगी। इसके लिए 18 मई को मोतीलाल स्कूल में चयन और जिलास्तरीय प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में 12, 14 और 18 वर्ष आयु के अलग-अलग मैच करवाए जाएंगे। इसके बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। इसमें स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस अवसर पर जयभगवान यादव, मनोज जाखड, अब्दुल खान भी मौजूद रहे। संवाद