फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस की मौजूदगी में बांटा ढैंचा का बीज

Thu, 09 May 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
सरकारी बीज बिक्री केंद्र के बाहर लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
उचाना। शहर के 40 फूटा रोड पर स्थित सरकारी बीज बिक्री केंद्र की दुकान पर ढैंचा का बीज लेने के लिए किसान लाइन में लगे नजर आए। किसानों की भीड़ देखते हुए पुलिस को बुलाया गया ताकि किसी तरह की अफरातफरी न हो। पुलिस की मौजूदगी में बीज बांटा गया।
विज्ञापन

बिक्री केंद्र प्रभारी बलराज ने बताया कि 1200 बैग आए थे। 10 एकड़ तक का पंजीकरण करने पर 10 थैली दी जाती है। एक थैली 12 किलो की है जो 240 रुपये की है। आधार कार्ड होना जरूरी है। किसान भूपेंद्र, मंदीप, सुरेश ने कहा कि धान की रोपाई करने से एक महीने पहले ढैंचा की बिजाई खेत में की जाती है। यह हरित खाद के रूप में काम करता है। इससे फसल की पैदावार बढ़ती है। जो अन्य खाद, कीटनाशक दवा होती है उससे अधिक फायदेमंद ये हरित खाद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें