फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मेरिट लिस्ट जारी , 299 विद्यार्थियों के आए नाम

विज्ञापन
आईटीआई में जानकारी प्राप्त करने आए विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए शुक्रवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसमें विभिन्न ट्रेडों में 299 विद्यार्थियों का नाम आया। अब इन विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच तीन सितंबर तक होगी। इन विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने को लेकर पांच सितंबर तक का समय रहेगा। तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए खाली सीटों की लिस्ट सात सितंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान व ट्रेड में बदलाव के लिए आईटीआई में पोर्टल नौ सितंबर तक खुला रहेगा। इसके बाद तीसरी मेरिट लिस्ट 13 सितंबर को जारी होगी। विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 15 सितंबर तक होगी। फीस जमा करवाने का समय 17 सितंबर तक रहेगा। चौथी मेरिट लिस्ट के लिए खाली सीटों की लिस्ट 19 सितंबर को जारी होगी। संस्थान व ट्रेड में बदलाव के लिए पोर्टल खुलने का समय 19 व 20 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद चौथी मेरिट लिस्ट 22 सितंबर को जारी होगी। दस्तावेजों की जांच 24 सितंबर तक होगी। वहीं फीस जमा करवाने का समय 26 सितंबर तक रहेगा। कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनिल कुमार गोयल ने कहा कि दूसरी मेरिट लिस्ट में विभिन्न ट्रेड में 299 विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे निर्धारित समय में अपनी फीस जमा करवाएं और अपना दाखिला सुनश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें