फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनियों में कूलर व पानी की टंकियों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों में कूलर व पानी की टंकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान नुक्कड़ बैठकों का आयोजन कर आम जनता को मलेरिया, डेंगू व जापानी बुखार के लक्षण, कारण व बचाव की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने भगत सिंह कॉलोनी, इंपलाईज कॉलोनी, देवीलाल नगर सहित कई कॉलोनियों में जाकर लोगों को मलेरिया, डेगू व जापानी बुखार के साथ-साथ जनसंख्या नियंत्रण की जानकारी दी। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि मादा एनाफ्लीज मच्छर के काटने से जहां मलेरिया रोग होता है, वहीं पर एडीज मच्छर से व्यक्ति डेंगू का शिकार बन जाता है। क्यूलेक्स मच्छर से जापानी बुखार होता है। किसी भी व्यक्ति को सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार होने पर मलेरिया और बुखार के साथ सिर, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होने पर डेंगू और बुखार के साथ नींद का न आना, बेहोशी जैसी हालत होना जापानी बुखार के लक्षण होते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक की सहायता लेने की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आस पास जमा गंदे पानी में मिट्टी के तेल का छिड़काव करते हुए साफ -सफाई रखनी चाहिए और सप्ताह में एक से दो बार कूलर व पानी की टंकी की सफाई करनी चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मी गुरनाम सिंह, पवनकुमार, साधुराम, ओमप्रकाश, मुकेश रानी, नीलम, रानी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें