फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडीएम ने खेतों में जाकर किया लोगों को जागरूक

Fri, 20 Oct 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। एसडीएम अनिल दून ने प्रशासनिक अमले के साथ पराली जलाने के प्रति जागरूक करने के लिए बेलरखा, उझाना और गढ़ी गांवों में जाकर खेतों का मुआयना किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने लोगों को कहा कि भविष्य में वे फिर से पराली में आग लगाते हुए मिले तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। गांवों में मानिटिरिंग के लिए सरपंचों, नंबरदारों, पटवारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई। उन्होंने किसानों को समझाया कि पराली आज नुकसान का नहीं बल्कि फायदे का सौदा है। पराली खरीदने वाले अनेक व्यापारी तो हैं ही साथ ही साथ पराली ना जलाने की स्थिति में सरकार भी आर्थिक सहायता दे रही है। इसके अलावा पराली ना जलाने को लेकर सरकार ने अनेक स्कीमें चलाई हुई हैं। किसान स्ट्रॉबेलर मशीन बुक करवाकर पराली की गांठे बनवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें