11जेएनडी23-खेतों का निरीक्षण करते हुए एसडीएम होशियार सिंह। स्रोत प्रशासन
- फोटो : samvad
जुलाना। एसडीएम होशियार सिंह ने सोमवार को विभिन्न गांव के खेतों में जलभराव की निकासी के कार्य का सिंचाई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गांव मालवी, झमौला, करेला, बुआना, भागखेड़ा तथा खैरंटी के खेतों जलभराव की निकासी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कहीं पर बरसात के कारण खेतों में जलभराव होता है तो तुरंत उसकी निकासी की जाए ताकि किसानों को जलभराव की कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए उचित व्यवस्था की गई है। संवाद