09जेएनडी12: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद
सफीदों। लघु सचिवालय में मंगलवार को एसडीएम मनीष फोगाट की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 31 शिकायतों आईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही समाधान किया गया। ज्यादातार शिकायतें फैमिली आईडी से जुड़ी हुई थीं।
एसडीएम ने कहा कि दिव्यांगों और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए और उनकी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाए, ताकि उनको बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सजगता के साथ अपना कार्य करें। शिविर में वार्ड नंबर 13 की आदर्श कॉलोनी निवासी धनपति ने बताया कि उनके पति का निधन छह जुलाई को हुआ और वह अपनी पति की बुढ़ापा पेंशन बंद करवाना चाहती है। वहीं सफीदों निवासी सुमन ने 10 महीने पहले डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए आवेदन किया था, जिसकी अभी तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इन बातों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या को हल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजेश गर्ग, बीएंडआर के एसडीओ अजय कटारिया, सिंचाई विभाग के एसडीओ विजेंद्र बूरा, एसएचओ ईश्वर सिंह, एसईपीओ शकूर खान मौजूद थे।
09जेएनडी12: समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। संवाद