31जेएनडी32-रन फॉर यूनिटी में दौड़ते एसडीएम पुलकित मल्होत्रा और अन्य अधिकारी। स्रोत प्रशासन
- फोटो : ramban news
जींद। लौह पुरुष की जयंती के उपलक्ष्य में उपमंडल स्तरीय रन फाॅर यूनिटी स्थानीय रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई। इसका बस स्टैंड से होते हुए लघु सचिवालय के प्रांगण में समापन हुआ। इस रन फाॅर यूनिटी में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश गर्ग, नगर परिषद सचिव आशीष कुमार, बीईओ सुरेश मलिक, अखिल गुप्ता, पार्षद दीपक जोगी मौजूद रहे। संवाद