फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में एसडीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। एसडीएम होशियार सिंह ने सोमवार को कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं सुनी। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए और किसी भी तहर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका शीघ्र समाधान करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें