फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसडीएम ने मरीजों से जानी सुविधाओं की स्थिति

विज्ञापन
13जेएनडी06-नागरिक अस्पताल में मरीज से बातचीत करते एसडीएम जगदीशचंद्र। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। एसडीएम जगदीशचंद्र ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र बिंदलिश भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल के सभी वार्डों—ओपीडी, फार्मेसी, लैब, इमरजेंसी वार्ड, एक्स-रे वार्ड, जनरल वार्ड, डेंगू वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान डॉ. हिमांशु, डॉ. सुरेश, डॉ. रचना, एसडीएम के स्टेनो हरीश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें