उचाना। एसडीएम दलजीत सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा रानी ने गांव लोधर में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। दोपहर भोजन योजना, खेल मैदान, विज्ञान की प्रयोगशालाएं, कक्षा कक्ष, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियोंं द्वारा की गई सभी एक्टिविटी का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की। विद्यार्थियों ने मोबाइल के दुरुपयोग के बारे में लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। सरकार की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यालय द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में सफाई व्यवस्था उच्चस्तर की मिली। एसडीएम ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन भी किया। एसडीएम ने कहा कि गुरूजनों एवं माता-पिता का हमें हमेशा कहना मानना चाहिए एवं बच्चों को संस्कारवान होने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस मौके पर प्राचार्य बीके दत्त, कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सिंह, मुख्य अध्यापक सतविंद्र श्योकंद मौजूद रहे।