फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धान के खेतों में लगाई आग को एसडीएम ने बुझाया

Sun, 05 Nov 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। एसडीएम अनिल कुमार दून ने अमले के साथ शनिवार देर सायं कई गांवों के खेतों का दौरा कर फसल के अवशेषों में लगाई जाने वाली आगजनी जैसी घटनाओं का मुआयना किया। एसडीएम अनिल कुमार दून ने बेलरखा, उझाना, नेपेवाला, गढ़ी, पीपलथा, ढाबी टेक सिंह, रेवर, रसीदां, धमतान साहिब, कालवन, लोन, धरोदी, नरवाना सहित कई गांवों का दौरा किया। रसीदां में एसडीएम ने स्वयं ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा पराली में लगाई गई आग को बुझाया और किसान पर 2500 रुपये जुर्माना लगाया। एसडीएम अनिल कुमार दून ने पिपलथा गांव में किसानों को फसल अवशेष में लगाई जाने वाली आग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि राष्ट्रीय हित न्याय प्राधिकरण तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी पराली जलने की घटनाओं को गंभीरता से लिया है और इन घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए कहा है। सरकार के आदेशों की हर हाल में पालना सुनिश्चित करते हुए पराली को नहीं जलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आग जलाने से जहरीली हवा सभी जीव जंतुओं के लिए हानिकारक है। इस अवसर पर तहसीलदार निखिल सिगंला, बीडीपीओ हनीश कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. बलजीत लाठर, उपमंडल कृषि अधिकारी सुरेंद्र मोर, तकनीकी सहायक डॉ. वीरेंद्र बूरा, एसएचओ थाना गढ़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें