फोटो 05जेएनडी28-सेवा सेतु कैंप में पहुंची एसडीएम सुमन यादव (आईएएस)। स्रोत प्रशासन
- फोटो : Archive
उचाना। नगर पालिका उचाना परिसर में आयोजित सेवा सेतु कैंप का सोमवार को एसडीएम सुमन यादव ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर पहुंचकर अधिकारियों से आमजन को दी जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित किया जाए। नगर पालिका परिसर में बेटियों के लिए संचालित लाइब्रेरी का भी एसडीएम ने निरीक्षण किया और इसकी सराहना की। लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंची छात्राओं से उन्होंने उनकी पढ़ाई और तैयारियों के बारे में बातचीत की। एसडीएम ने छात्राओं से पूछा कि वे किन-किन विषयों की तैयारी कर रही हैं और भविष्य में उन्होंने क्या लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए नियमित मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संवाद