फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में दो जगह एजेंटों से हाथापाई, नरवाना में हंगामा

Sun, 06 Oct 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी65: बुढ़ाखेड़ा गांव में परिजनों के साथ मतदान करने पहुंचे इनेलो-बसपा प्रत्याशी डाॅ. सुरेंद
विज्ञापन
जुलाना/नरवाना। जुलाना में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। प्रशासन ने मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

यहां पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलता रहा। सुबह 8 से 10 बजे तक बूथ पर कुछ खास भीड़ नहीं दिखाई दी, मगर 11 बजे से लेकर दोपहर तक मतदाताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। खास बात यह रही कि मतदान केंद्रों पर महिलाओं की संख्या अधिक नजर आई।
जुलाना विधानसभा में ऐसे रहा है मतदान : जुलाना विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर 200 मतदान केंद्र बनाए गए थे। अगर मतदाताओं की बात करें तो 1 लाख 84 हजार 665 मतदाता थे। सुबह 9 बजे तक 7269 वोट पड़ी थी। 10 बजे तक 12.3 प्रतिशत, 11:30 बजे तक 26 प्रतिशत, 1 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक 92735 वोट पोल हुई। इस दौरान 50.2 प्रतिशत मतदान हुआ। 3 बजकर 38 मिनट पर 109352 वोट पोल हुई। पांच बजकर 50 मिनट पर 130778 वोट पोल हुई। यानी की यहां पर 70.8 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

गांव अकालगढ़ और करेला में पार्टी के एजेंटों और मतदाताओं के साथ हाथापाई की घटना भी हुई। गांव अकालगढ़ में उस समय मामला बिगड़ गया जब पार्टी के एक एजेंट के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई शुरू कर दी।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी जितेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बूथ पर असामाजिक तत्वों को बाहर कर दिया गया।
काफी मशक्कत के बाद शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाया गया। वहीं गांव करेला में भी मतदाताओं के साथ हाथापाई की घटना सामने आई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाया गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच करवाया गया मतदान: प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के लिहाज से पूरी व्यवस्था की थी। इसके लिए हरियाणा पुलिस कर्मचारी, होमगार्ड और सीएपीएफ के जवानों का सहारा लिया गया था। हर मतदान केंद्र पर जवानों को तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन भी मतदान केंद्रों पर पैनी नजर बनाए हुए था। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात था।
इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद : जुलाना विधानसभा से भाजपा के कैप्टन योगेश कुमार, कांग्रेस से विनेश फोगाट, जजपा से अमरजीत ढांडा, इनेलो-बसपा से डॉ. सुरेंद्र लाठर, आम आदमी पार्टी से कविता दलाल समेत 12 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है।
वहीं नरवाना शहर में शनिवार को छोटे-मोटे हंगामे के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शहर के आर्य स्कूल में 147 नंबर बूथ पर एक महिला का किसी ने वोट डाल दिया। इसका पता चलते ही बूथ के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
महिला जब वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंची तो उसका वोट पहले ही डाला जा चुका था। हंगामे को देखते हुए पोलिंग टीम ने महिला का दोबारा से वोट डलवाया। इसके अलावा आर्य कन्या महाविद्यालय में बनाए गए 141 नंबर बूथ पर सुबह ही ईवीएम खराब हो गई।
उसको करीब एक घंटे में बदला गया। उसके बाद ही मतदान शुरू हो पाया। वहीं शाम को गैबी साहब के पास भी इनेलो कार्यकर्ताओं ने एक युवक को काफी वोटर आईडी और वोटर लिस्ट के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

उस पर आरोप था कि वह पैसे देकर वोट खरीद रहा था। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पुलिस बुलाकर युवक को उन्हें सौंप दिया। मतदाता सुबह ही अपने बूथों पर मतदान के लिए पहुंच गए थे।हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में सुबह के समय मतदान धीमा रहा, जिससे कर्मचारी कई बूथों पर खाली बैठे रहे, लेकिन फिर धीरे-धीरे बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी और दोपहर बाद तो लंबी-लंबी लाइनें लग गई। शाम छह बजे के बाद भी कई बूथों पर मतदाताओं की भीड़ दिखाई दी।

05जेएनडी65: बुढ़ाखेड़ा गांव में परिजनों के साथ मतदान करने पहुंचे इनेलो-बसपा प्रत्याशी डाॅ. सुरेंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें